Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

ठाकुरबाड़ी में गृहयुद्ध : समर्थकों में जमकर चले लात-घूंसे

शांतनु ठाकुर के बयान पर रणक्षेत्र बना मतुआ धाम

24 Dec 2025

ठाकुरबाड़ी में गृहयुद्ध : समर्थकों में जमकर चले लात-घूंसे

कोलकाता। ठाकुरबाड़ी उस समय गृहयुद्ध जैसी स्थिति पैदा हो गई, जब केंद्रीय जहाज राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर और तृणमूल की राज्यसभा सांसद ममताबाला ठाकुर के समर्थक आपस में भिड़ गए। विवाद की जड़ शांतनु ठाकुर का वह बयान है, जिसमें उन्होंने घुसपैठियों को रोकने के लिए एक लाख मतुआ समुदाय के लोगों के मताधिकार खोने की बात कही थी। इस बयान के विरोध में निकले मार्च के दौरान दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोगों के घायल होने की सूचना है। सोमवार को बनगाँव के गाड़ापोता में एक रैली को संबोधित करते हुए शांतनु ठाकुर ने कहा था, 50 लाख रोहिंग्या, बांग्लादेशी और पाकिस्तानी मुसलमानों को (वोटर लिस्ट से) बाहर करने के लिए अगर मेरे समुदाय के एक लाख लोगों को मतदान से वंचित रहना पड़ता है, तो हमें इसे स्वीकार करना चाहिए। शांतनु के इसी बयान ने मतुआ समुदाय के भीतर आक्रोश की चिंगारी सुलगा दी। बुधवार को ममताबाला ठाकुर के अनुयायी इस बयान पर स्पष्टीकरण मांगने के लिए शांतनु ठाकुर के आवास की ओर बढ़े। 
आरोप है कि जैसे ही प्रदर्शनकारी वहां पहुंचे, दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि समर्थकों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे और थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए। एक प्रदर्शनकारी को जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा गया, जिसे काफी चोटें आई हैं।  ममताबाला ठाकुर ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि शांतनु हमेशा से यही करते आए हैं। मतुआ समाज उनसे जवाब मांगने गया था। उन्होंने लोगों से फॉर्म भरवाए, अब अगर उनका नाम कटता है तो जिम्मेदारी किसकी होगी? आज उन्होंने मतुआ समुदाय के लोगों पर हाथ उठाया है, जिसका जवाब उन्हें भविष्य में मिलेगा। 
शांतनु के समर्थकों का कहना है कि ममताबाला के संघ के महासचिव सुकेश चौधरी कुछ उपद्रवियों के साथ मंत्री पर हमला करने आए थे, जिन्हें वहां से खदेड़ दिया गया। केंद्रीय मंत्री की पत्नी सोमा ठाकुर ने आरोप लगाया कि कुछ हरमाद (उपद्रवी) हथियारों के साथ घर के सामने इक_ा हुए थे और उन्होंने ही हमला शुरू किया। ठाकुरबाड़ी में बढ़ते तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। शांतनु ठाकुर का कहना है कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है, जबकि प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मतुआ समुदाय के अधिकारों के साथ समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ठाकुरबाड़ी में गृहयुद्ध : समर्थकों में जमकर चले लात-घूंसे
शांतनु ठाकुर के बयान पर रणक्षेत्र बना मतुआ धाम





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News